बेरीनाग में नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया ।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग में नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया गया
नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए बेरीनाग में उघोग व्यापार मंडल पिथौरागढ़ और विभिन्न संगठनों ने स्टेट बैंक चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर एडवोकेट महेंद्र सिंह लुंठी ने राज्य सरकार से सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग कर नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत, होटल एसोसिएशन पिथौरागढ़ के अध्यक्ष मनोज ओझा, बेरीनाग व्यापार संघ अध्यक्ष, राजेश रावत जनक चंद, हेम पंत, अमित पाठक, बलवंत धानिक, कमलेश पंत, पंकज कार्की, अर्जुन महरा,नीरज शाह, हिमांशु बोनाल, कामाक्षा पाटनी , गीता, दीपिका आदि मौजूद थे।


