बेरीनाग में 14 अप्रैल को डॉ0 अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी ।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग 14 अप्रैल को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर बेरीनाग डॉ 0 अम्बेडकर आयोजित समिति ने अध्यक्ष सुरेश टम्टा के नेतृत्व में जमुना नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ0 भीमराव अंबेडकर 134 वीं जयंती को बेरीनाग में सफल बनाने को लेकर और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में14 अप्रैल को सुबह 10 बजे डॉ0 आंबेडकर झांकी से लेकर जीआईसी मैदान में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं जलपान और वॉलिंटियरों की विशेष व्यवस्थाएं को लेकर तैयारियां पूरी कर दी है। अम्बेडकर आयोजन समिति ने बेरीनाग नगर और बेरीनाग ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों आमंत्रण किया है । इस दौरान महासचिव डीआर टम्टा, कोषाध्यक्ष नवीन आर्या, कुलदीप कुमार, किशोर कुमार, जगजीवन प्रसाद, पी राज,संजीव कोहली, ओम प्रकाश कोहली, पूरन राम, गिरीश चन्द्र, होशियार राम, राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, अनिल भारतीय, सीमा टम्टा आदि कई लोग मौजूद थे।
वही पीड़ित मानवता के सच्चे मसीहा विश्व रत्न बाबा साहब की जयंती हेतु प्रचार प्रसार टीम का छड़ोली, सानीखेत भ्रमण में टीम मेम्बर्स विनोद कुमार, पी राज , अनिल , सुरेंद्र , संजय ,सूरज आदि रहे।

