राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को ऑटोनोमस कॉलेज बनाने हेतु कवायद शुरू।

एनएचएल नेटवर्क 📡
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में महाविद्यालय को स्वायत्त महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिए एक बैठक आहूत की गई। बैठक में स्वायत्त महाविद्यालय का प्रस्ताव तैयार करने के लिये समिति का गठन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने उक्त गठित समिति को ससमय प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड शासन द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों के क्रम में पिथौरागढ़ जनपद से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग को स्वायत्त प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के अनुपालन में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। समिति में डॉ. जे.एन. पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. ललित सिंह, डॉ.बी. एस. बिष्ट, डॉ. महेश विश्वकर्मा, डॉ. अमन वर्मा, डॉ. विशाल टम्टा शामिल हैं। बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय को स्वायत्त का दर्जा मिलने से गुणवत्तापरक शिक्षा, नवाचार, शोध आदि को बढ़ावा मिलेगा जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।

