बेरीनाग महाविद्यालय में ‘भारतीय मूल्यबोध में बहुविषयक शिक्षा’ पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘भारतीय मूल्यबोध में बहुविषयक शिक्षा की भूमिका’ रहा। पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.एम. पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषय पर अपने उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत किए। कड़े मुकाबले के बाद परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: मीनाक्षी खाती (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: ज्योति बिष्ट (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: प्रिया कोहली (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए निबंधों का निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन करने के लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें डॉ. लीलाधर मिश्रा, डॉ. कल्पना देवी एवं डॉ. तनुजा टम्टा शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू संचालन हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीप्ति मिश्रा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

