पूर्व सैनिक स्वच्छता ब्यवस्था ठीक कराने हेतु गाव वालो के साथ बैठेगा धरने में ,
पूर्व सैनिक स्वच्छता ब्यवस्था ठीक कराने हेतु गाव वालो के साथ बैठेगा धरने में ,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
थल जहाँ एक ओर शाशन प्रशाशन स्वच्छता पखवाड़ा मनाकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, थल में ठीक इसका उल्टा है, थल क्षेत्र के पानी के धारे के पास थल पिथौरागढ़ सड़क में कूड़े का ढेर लगा हुवा है, इसी को देखते हुए बलतिर गाव निवासी पूर्व फौजी पूरन सिंह भैसोड़ा (तोपची ताऊ)विफर पड़े, उनका कहना है पिछले दो माह से अधिक समय से यहां पर कूड़े का ढेर लगा हुवा है, कूड़े के सड़ने से राहचलते लोगो का चलना फिरना दूभर हो गया है, इसी सड़क के जनप्रतिनिधि,अधिकारी हर रोज आवागमन करते हैं लेकिन थल कस्बे के परिवेश द्वार पर लगा कूड़े का अंबार किसी को दिखाई नही दे रहा है, उन्होंने कहा कि बलतिर गाव की वन भूमि व सड़क से 5दिनों के भीतर प्रशाशन व जिला पंचायत द्वारा कूड़ा नही उठाया तो वो सभी ग्रामीणों को साथ लेकर थल पिथौरागढ़ सड़क में धरने में बैठगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी ।

