FEATUREDGeneralLatestNewsppराजस्थान

राजस्थान के सिंघाना में न्यू ईडन स्कूल में गांधी व शास्त्री जयंती धूमधाम पूर्वक आयोजित।

 


जयपुर, राजस्थान, (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा )  राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिलांतर्गत ऐतिहासिक सिंघाना कस्बे की रेलवे लाइन कॉलोनी स्थित न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती धूम धाम पूर्वक मनाए जाने की खबर है ।
न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघाना के माननीय
डायरेक्टर महोदय अनिल गोदारा ने एक व्हाट्स एप प्रेस नोट प्रेषित करके बताया कि 2 अक्टूबर 2023 को सिंघाना की न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ.अनीता ने की । मुख्य अतिथि संस्था निदेशक डॉ .अनिल गोदारा रहे । विशिष्ट अतिथि के तौर पर न्यू ईडन महिला महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता सिंह रही।कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों महापुरुषों को माल्यार्पण और तिलकार्चन के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर व राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया । शांति वह अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के मतानुसार एक सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। जिसके तहत समस्त स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी और ग्रामीण जन मौजूद रहे ।संस्था निदेशक डॉ.अनिल गोदारा ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का विस्तार से चर्चा परिचर्चा कर वर्तमान युग में उनके विचारों की प्रासंगिकता यानी रेलेवेंस के बारे में बताया। उन्होंने बताया पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सरल स्वभाव व्यवहार के विनम्र और आदत से अहंकार रहित होने के कारण आज भी अभिमानरहितता के प्रतीक हैं । लाल बहादुर शास्त्री विनम्र व्यवहार और निष्काम कर्म के बल पर वह वामन से विराट हो गए थे। उन्होंने यह स्थापित कर दिया कि कद की लघुता नहीं, कर्म की गुरुता महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में अनु शर्मा, पलक ,नैंसी, मुनमुन इत्यादि ने कविता के माध्यम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । छात्रा आशा, सारिका, साक्षी इत्यादि ने भी अपने विचारों से अवगत करवाया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण छात्र आरव शर्मा महात्मा गांधी के प्रतीक रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा दिया ने किया। स्टाफ सदस्य संजय जांगिड़ ने महात्मा गांधी पर एक सुंदर
भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रोचकता पैदा की। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य भीम सिंह गोस्वामी, आजाद सिंह, जयप्रकाश, सोमवीर, अविनाश, राकेश कुमार, दीपक, प्रदीप कुमार, बाबूलाल, गौतम, अमित कुमार, चेतना, पूनम, निकिता, अंकित इत्यादि मौजूद रहे।

Share This News