राजस्थान के सिंघाना में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम पूर्वक आयोजित।
राजस्थान के सिंघाना में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम पूर्वक आयोजित

जयपुर, राजस्थान,(हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा ) राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिलांतर्गत ऐतिहासिक सिंघाना कस्बे के नगरपालिका परिसर में 2 अक्टूबर 2023 को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम पूर्वक आयोजित हुई ऐसी खबर है।
सिंघाना के युवा उत्साही सहयोगी प्रवृत्ति धारक समाजसेवी युवक जितेंद्र नायक मैक्स द्वारा प्रेषित व्हाट्स एप प्रेस नोट मुताबिक उक्त वर्णित जयंती समारोह की अध्यक्षता युवा वरिष्ठ संभावनाशील पार्षद राजेश मीणा ने की। मुख्य अतिथि समय समय पर स्वादिष्ट भोजन समारोह आयोजित करने वाले सिंघाना नगरपालिका के माननीय डिप्टी चेयरमैन विक्रम सिंह एवं पार्षद हेमंत शर्मा, पार्षद अमित शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि माननीय नागेंद्र तिवारी डाक्टर संदीप गुर्जर नियर सिटिंग, ठेकेदार योगेश यादव पिक अप धारक , ठेकेदार नकुल सर्राफ नियर चेयरमैन सिटिंग , सर्व कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जावेद खान रहे। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जीवनी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला और महात्मा गांधी की प्रेरणा को अपने जीवन में उतारने के बारे में बताया। इस मौके पर समाजसेवी जितेंद्र मैक्स नायक , माननीय अमर सिंह उर्फ “राय जी”, रतिराम सेन ,हिमांशु सर्राफ , दीपक सैनी सहित अनेक माननीय लोग मौजूद रहे ।

