FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गंगोलीहाट महाकाली रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रतिवर्ष की भांति महाकाली मंदिर परिसर में होने वाली रामलीला मंचन के लिए तालीम शुरू।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट महाकाली रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रतिवर्ष की भांति महाकाली मंदिर परिसर में होने वाली रामलीला मंचन को लेकर एक निजी विद्यालय के कक्षा में अभिनय करने वाले पत्रों को मुख्य निर्देश एक्स सूबेदार शंकर सिंह रावल सह निर्देशक एवं कमेटी के सचिव किसन उप्रेती सह निर्देश कैलाश सिंह शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट हारमोनियम वादक विशाल कुमार तबला वादक प्रियांशु के निर्देशन में तथा कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रामलीला मंचन हेतु पत्रों को तालीम दी जा रही है मेकअप मैन शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट ने बताया कि मंचन के दौरान प्रत्येक दिन स्थानीय विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसके तहत प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यालय को 5100 सौ रुपये की धनराशि, द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यालय को 2100 सौ रुपए की धनराशि, तथा तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यालय को 1100 सौ रुपये की धनराशि रामलीला कमेटी की ओर से पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी । रामलीला कमेटी के सचिव किशन उप्रेती ने बताया कि कमेटी की अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी नवरात्रि से मंचन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा तथा मंचन की तिथि तय की जाएगी।

Share This News