berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

करियर कॉउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के तत्वावधान में विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में अग्रसर करने हेतु करियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट  की अध्यक्षता में करियर कॉउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के तत्वावधान में विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में अग्रसर करने हेतु करियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को पारम्परिक शिक्षा के साथ-साथ मूल्यपरक शिक्षा,रोजगार-परक शिक्षा एवं कौशल विकास पर भी अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। करियर कॉउंसलिंग प्रोग्राम के मुख्य वक्ता जन्तु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमन वर्मा ने विद्यार्थियों को करियर प्लानिंग एंड इट्स इम्पलीमेंटेशन इन करियर के विषय में व्यापक चर्चा कर उन्हें जीवन के उद्देश्य के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने हार्ड स्किल, सॉफ्ट स्किल, बैरियर्स इन करियर के विषय से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए सफलता के सूत्र पर भी प्रकाश डाला। करियर कॉउंसलिंग एंड गाइडेन्स सेल के संयोजक डॉ. ललित चन्द ने प्राचार्य महोदय, मुख्य वक्ता समेत समस्त प्रतिभागियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी.एस. मेहरा, डॉ. दीपा पंत, डॉ. डी. एस. खाती, डॉ.दीप्ति मिश्रा, डॉ. वंदिता कांडपाल, डॉ. कंचन भण्डारी, शिवकुमार समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News