जन्मदिन पर बच्चों को पाठ्य सामाग्री देकर हौसला बढ़ाया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग । प्रदेश भर में नया सत्र को लेकर जहा प्राइवेट स्कूल प्रचार प्रसार में लगें हैं। उसी के विपरित पत्रकार कैलाश चन्याल ने अपने जन्मदिन पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला विद्यालय भट्टीगांव में छोटे छोटे बच्चों को कापी पेन पठन पाठन सामाग्री दे कर पढ़ाई करने को लेकर बच्चों का होंसला बढ़ाया गया।

वही पत्रकार कैलाश चन्याल ने सरकार व्यवस्था ठीक करने और नए सत्र में ज्यादा से ज्यादा सरकारी स्कूलों में एडमिशन कराने को लेकर लोगों जागरूक किया । चन्याल ने कहा एक ओर लोग सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं इसी को लेकर हम लोगों को भी आगे आ कर सरकार स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ानी होगी उत्तराखंड सरकारी विद्यालयों की शिक्षा बेहतरीन बनानी होगी। इस दौरान सहायक अध्यापक सुरेश चन्द्र पन्त, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनिता, कपिल पन्त सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

