गणाई मंडल में पूर्व विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में निकली भव्य ‘तिरंगा यात्रा’।

संवाददाता।
गंगोलीहाट/गणाई। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान के तहत गणाई मंडल में एक भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गंगोलीहाट की पूर्व विधायक मीना गंगोला के कुशल नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के जयघोषों के साथ भाग लिया।
यात्रा का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती मीना गंगोला ने कहा, “तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदान, हमारे वीर जवानों के अदम्य शौर्य, देश की अखंडता और हर भारतीय के स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक है।” उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता और उन्नति के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक महरा, मण्डल महामंत्री गोविन्द पंत, उपाध्यक्ष हेमंत उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा, वरिष्ठ नेता गोकुल गंगोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित बनकोटी, अनु० मोर्चा अध्यक्ष मनोज कोहली, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता पंत तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष कल्याण सिंह डसीला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा में गंगोलीहाट की कनिष्ठ उपप्रमुख कविता डोबाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी जोशी, जमतोला प्रधान चंदन सिंह मेहता, सेरा उर्फ बड़ौली प्रधान हरीश डसीला, गोल्थी चौड़ा प्रधान सुरेन्द्र बोरा, टुपरौली प्रधान गणेश गंगोला, पोखरी प्रधान इन्दर सिंह बोरा, ओलियागांव प्रधान किशन सिंह बोरा, पूर्व प्रधान नाकोट अनिल कुमार सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की।
यात्रा के दौरान कविता बोरा, बबली डोबाल, मोहन जोशी, आईडी उपाध्याय, नीरज डसीला, बलबीर बोरा, गिरीश उपाध्याय, पंचम डसीला, राजू उपाध्याय, भगवत वर्मा, आशु गंगोला, पुष्कर बनकोटी, राजा बनकोटी, हीरा सिंह, संजय लोहिया, योगेश मेहता, लक्की बनकोटी, नवीन जोशी, अभिनेष बनकोटी, ओम प्रकाश, मंजू डसीला, रेखा डसीला, अर्जुन मेहता, महेंद्र गंगोला, इंद्रजीत डसीला, संदीप गवासीकोटि, गोविंद पाण्डे, राम सिंह बोहरा, जितेंद्र सिंह, संदीप भट्ट, भोला दत्त सहित सैकड़ों ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

