यहां हुआ था आदि गुरु शंकराचार्य का अहंकार नष्ट।

एनएचएल नेटवर्क के लिये नरेन्द्र रावल की रिर्पोट
गंगोलीहाट। आज से शुरू हो रहे शिव महापुराण की विशेष तैयारियों की गई है। महाकाली मंदिर मैं व्यास पंडाल का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है । श्री महाकाली मंदिर के बारे मैं स्कंध पुराण के मानस खंड मैं वर्णित है कि महाकाली द्वारा जब राक्षसों के महाबलशाली शुंभ निशुंभ,महिषासुर , रक्तबीज आदि का वध किया गया था उसके बाद महाकाली का क्रोध एक ज्वाला के रूप मैं प्रकट हो गया तब सारे विश्व मैं हा हा कार मच गया कि फिर प्रश्न उठा कि अब माता के गुस्से को कौन शांत करता?देवताओं द्वारा भगवान नारायण से प्रार्थना की गई पर नारायण द्वारा मां के क्रोध को शांत करने मैं असमर्थता जताई गई किंतु उन्होंने महादेव शिव भोले नाथ की शरण मैं जाने का सुझाव दिया तब भगवान शंकर द्वारा देवताओं की प्रार्थना सुनने के बाद वचन दिया कि मैं महामाया के क्रोध को शांत करने की कोशिश करता हु और निकल पड़े अकेले ही माता को शांत करने। जब महादेव ने माता का क्रोध देखा तो उन्होंने सर्व प्रथम बालक के रूप मैं मां के सामने जाने का निर्णय लिया। माता के सम्मुख जाने पर माता ने उस बालक को दुलार कर प्यार भरे शब्दों मैं बात की तथा अपने सानिध्य मैं के लिया किन्तु जब उसने देखा कि चारों ओर दानवी लाशें पड़ी हुई है बच्चा घबरा न जाए या डर न जाय इस आधार पर दानवों की ओर उग्रता से युद्ध लड़ने लगी । वह बालक बाद मैं बाल भैरव के रूप मैं प्रसिद्ध हुआ। जब माता का क्रोध शांत नहीं हुआ तब फिर भगवान शिव ने पार्थिव के रूप मैं इस स्थान पर लेट गए ताकि माता का ध्यान लगे और अब अनावश्यक खून खराबा न हो। जब भगवान शिव की छाती पर पैर पड़ा तो माता ठिठक कर रूक गई और अब वो सामान्य हो चुकी थी तथा उसको अब खून खराबे से पछतावा भी हो रहा था । इस घटना के बाद युगों तक इस स्थान पर कोई भी व्यक्ति डर के मारे नहीं आता था क्योंकि बताते हैं कि इस स्थान से भयंकर गर्जनाएं व डरावनी आवाजें आती थी । तथा नवरात्रों की सप्तमी अर्थात कालरात्रि मैं माता कीर्ति ब्याग्रेश्वर हे भुवनेश्वर हे मड़केश्वर तथा जागेश्वर को आवाज लगाती थी । उस आवाज को जो भी सुन लेता वो प्रातः मृत पाया जाता इसमें सबसे नज़दीक शिमलकोट के मेहता उपजाति के लोग ज्यादा मरते थे । कालांतर मैं बताते हैं कि एक वृद्ध माता द्वारा अपने इकलौते पुत्र के जीवन को बचाने के लिए अष्टमी की रात्रि मैं चलने वाले डोले को रोक दिया था । जब माता तथा उनके गणों ने पूछा तो बताया कि मेरा इकलौता बच्चा है इसके स्थान पर मेरी बलि ले लो परन्तु मेरे बच्चे को अभयदान दे दो । तब महाकाली मां ने उस मेहता उपजाति की महिला को अभयदान दिया तथा कहा तुम जो भी मुझे अर्पित करोगी मुझे सहर्ष स्वीकार होगा ।तब उस महिला ने बकरी की बलि देकर अपने परिवार को बचा लिया तब से सभी मेहता उपजाति के लोग साल मैं एक बार महापूजा करके आज भी अपनी परम्परा को निभा रहे हैं । इसके कई सालों बाद लगभग छठी से आठवी शताब्दी के बीच जगतगुरू शंकराचार्य जी के मानसरोवर यात्रा में जागेश्वर महादेव आने पर जब माता महाकाली स्वयं कुंवारी कन्या 9 वर्षीय बालिका के रूप में गई ओर आदि गुरु शंकराचार्य से उग्र शक्ति और नर बलि प्रथा के बारे मैं सुना तो जिज्ञासा वश गंगोलीहाट भ्रमण पर आए । जब वो आ रहे थे तो उन्होंने माता से कहा कि माता थोड़ी ऐसा करती है यह तो कोई आसुरी शक्ति प्रतीत होती है मैं स्वयं शिव रूप इसको देखता हूं मवैसे भी आदि गुरु शंकराचार्य सिर्फ़ शिव को ही मानते थे, शक्ति को नहीं ।तब महाकाली मंदिर से 100 मीटर पहले माता जो बालिका रूप उनकी अंगुली पकड़ कर आ रही थी उन्होंने उनकी अंगुली छोड़ी ओर उनसे कहा कि देख वह रहा मेरा स्थान तू ओर तेरे शिव में सामर्थ्य है तो पहुंच वहां, अंगुली छोड़ते ही आदि गुरु शंकराचार्य का शक्तिहीन हो गया ओर वह वहीं गिर पड़े दो दिन 3 रात तक वह देख रहे थे सुन रहे थे पर कोई हरकत नहीं कर पा रहे थे ।उन्होंने वही पर माता से कई तरह से अनुनय विनय की अन्त में दुर्गा सप्तशती में वर्णित देव्यपराध क्षमापन स्तोत्र की पड़े पड़े रचना की। ” न मंत्रम नो यन्त्रम तदपि च न जाने स्तुति महो,…….. अंत में मत्स्य मह पातकी नाश्ती पापघ्नि त्वत सामान्ही एवम् ज्ञात्वा महा देवी यथा योगम तथा कुरु।”वाली स्तुति की रचना करके विभिन्न प्रकार से माता की आराधना की तब माता ने उन्हें दर्शन दिए ओर कहा कि उठो ओर अब तुम जैसी व्यवस्था करना चाहते हो वैसे कर लो। शंकराचार्य तब उठे और उन्होंने विभिन्न प्रकार से स्तुति करके माता के उग्र रूप को आमजनता की भलाई के लिए लोहे की 7 कड़ाही अभिमंत्रित करके ज्वाला को ढकते हुए कीलन किया तथा उसके ऊपर एक श्रीयंत्र दक्षिणमुखी शिला मैं बनकर अभिमंत्रित करके स्थापित किया । तथा दक्षिण भारत से रावल उपजाति के पुजारियों को यह पर महाकाली की सेवा मैं नियुक्त किया। तब से निरंतर मंदिर मैं नवचंडी यज्ञ,सहस्त्र चंडी यज्ञ,शिवपुराण,देवी भागवत का आयोजन निरंतर किया जाता रहा है । सर्व प्रथम सहस्त्र चंडी यज्ञ श्री 108 नागा बाबा शंकर गिरी जी द्वारा 1978 मैं करवाया गया जिसमें यजमान के रूप मैं राजवंश मूल के अस्कोट के राजवंश को सौभाग्य मिला ,उसके बाद उन्हीं के द्वारा वर्ष 2000 पुनः दो सहस्त्र चंडी यज्ञों का आयोजन किया गया जिसमें शंकराचार्य माधवाश्रम जी द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा डॉ मुरली मनोहर जोशी केंद्रीय मंत्री, तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी जी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया । इन यज्ञों मैं यजमान के रूप में नागा संप्रदाय के शंकरगिरि महाराज द्वारा अपने शिष्य नरेंद्र सिंह रावल वर्तमान मैं जंगम बाबा आश्रम समिति के अध्यक्ष को यजमान के रूप मैं नियुक्त किया गया जिनके द्वारा आज भी नागा बाबा तथा जंगम बाबा के नाम से विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है । ऐसे कई यज्ञों का आयोजन यहां मंदिर में रावल बारीदारों की गठित मंदिर यज्ञ समिति करवाती रहती है जिसमें सभी रावल परिवार तन मन धन से सहयोग करते हैं । कभी कभी रावल परिवारों को मिले विशेषाधिकार के रूप मैं महापूजा का आयोजन होता है जिसमें पांडा माता के भोग लगाने हेतु मंत्र ग्रहण करता है ,फिर वो आजीवन अथवा जब तक आचरण मैं रह सके दो बार नहाने और एक बार भोजन के साथ भोग लगाने का अधिकारी होता है । वर्तमान समय मैं दिखावे की चकाचौंध तथा रुपयों के प्रभाव से ये मंदिर भी अछूता नहीं रहा है ऑनलाइन दर्शन करवाने के बहाने कई लोग अपना धंधा चला रहे हैं जिनको परंपराओं या श्रद्धा से ज्यादा मतलब नहीं रहता । फिर भी साक्षात महाकाली की मौजूदगी साधक को साधना के लक्ष्य तक पहुंचने मैं विश्व विख्यात है । देश विदेश से लाखों श्रद्धालु आज माता के मंदिर मैं यथा भाव तथा भक्तिफल के आधार पर दर्शन करते हैं । दुर्गा सप्तशती मैं वर्णित माता के अनेक कलाओं अवतारों की यह कर्मस्थली रही है साथ ही महादेव की अनगिनत गुफाएं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध इस क्षेत्र की विशिष्ट पहचान बनती है । गंगावली हाट का यह क्षेत्र सरयू तथा राम गंगा के उद्गम स्थल सरमूल पर्वत श्रृंखला से रामेश्वर तक तथा उधर बागेश्वर सेराघाट से पनार तक विशिष्ट भौगोलिक संरचना का निर्माण करता है इस दो गंगाओं के बीच के स्थान को ही गंगावली कहा गया है जो बाद मैं यहाँ लगने वाले साप्ताहिक बाजार हाट को मिलकर अब गंगोलीहाट बन चुका है । यहां हाट ग्राम के मध्य मैं ब्यालपाटा नामक 22 नाली का खेत वर्मा परिवार द्वारा माता को चढ़ाया गया था जिसका विशेष महत्व आज भी है । ग्राम हाट मैं दानवों के साथ लड़ाई मैं प्रकट माता छिन्नमस्तका या क्षमा (छी माल देवी) के रूप मैं विराजमान है तो ग्राम हनेरा में चंड मुंड को मारने वाली चामुंडा माता का प्रतिष्ठित मंदिर है । जहां भागवत कथाएं सभी ग्रामवासी प्रतिवर्ष करते हैं । इस क्षेत्र मैं शैलपर्वत पर शैलेश्वर महादेव तथा माता वैष्णवी का मंदिर भी है तथा मडकेश्वर, करतेश्वर ,दानिश्वर, भुवनेश्वर,कोटेश्वर भोलेश्वर, लंकेश्वर सहित दर्जनों गुफाएं तथा देवी के अनेक मंदिर हैं जो इस क्षेत्र को महादेव तथा महादेवी की जन्मस्थली,तपस्थली,क्रीड़स्थली को प्रमाणित करते हैं ।

