गंगोलीहाट स्वास्थ केंद्र में मल्टी ऑर्गन फेलियर होने से असामयिक मृत्यु के सम्बंध में अतिशीघ्र जांच कराये जाने को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
गंगोलीहाट। ललित उप्रेती अध्यक्ष बजरंग दल द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गंगोलीहाट डा नसीमा बानो को विगत दिनों गंगोलीहाट क्षेत्र अंतर्गत पिलिया की बीमारी से ग्रस्त 03 व्यक्तियों जिनका उपचार गंगोलीहाट स्वास्थ केंद्र से चल रहा था, का मल्टी ऑर्गन फेलियर होने से असामयिक मृत्यु के सम्बंध में अतिशीघ्र जांच कर विवरण उपलब्ध कराने अन्यथा बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन किया जाने की चेतावनी संबंधी ज्ञापन हस्तगत किया गया है।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज दिनांक 5/09/22 को ग्राम पोखरी एवम मडकनाली में दो अलग-अलग चिकित्सकों की टीम बनाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बताया कि अधिकांश रोगियों में ब्लड प्रेशर, शुगर ,बुखार की शिकायत पाई गई हैं एवं पीलिया टाइफाइड और एएनसी की भी जांच कराई गई तथा दवाओं का वितरण किया गया। इससे पूर्व भी गंगोलीहाट नगर वासियों द्वारा 3 व्यक्तियों की अचानक मृत्यु हो जाने पर उक्त बीमारी की जांच किए जाने एवम प्रत्येक गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया गया था।


