FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandथराली

वन भूमि में निवासरत ग्रामीणों को वन भूमि को खाली करवाने के लिए वन विभाग के द्वारा जारी नोटिसों के बिरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली। दशकों से वन भूमि में निवासरत ग्रामीणों को वन भूमि को खाली करवाने के लिए वन विभाग के द्वारा जारी नोटिसों को वापस लेने एवं कब्जें वाली भूमि का मालिकाना अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को कब्जाधारियों ने तहसील मुख्यालय थराली में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया इसके साथ ही साथ उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
वन भूमि को खाली किए जाने के नोटिसों को वापस लेने एवं कब्जें वाली भूमि पर पट्टा जारी करने की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से थराली एवं देवाल ब्लाक के ग्रामीणों का तहसील कार्यालय में धरना, प्रदर्शन जारी है, पूर्व घोषणा के अनुसार आज दोनों विकासखंड के ग्रामीण थराली पहुंचे यहां पर उन्होंने एक जुलुस निकाल कर तहसील कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला मंत्री ज्ञानेंद्र खेतवाल दशकों से सैकड़ों की संख्या में भूमिहीनों एवं आपदाओं से पीड़ित परिवार वन भूमि में निवासरत हैं पिछले महिनों अचानक वन विभाग ने कब्जा किए भूमि को खाली करवाने के नोटिस थमा दिए जो सरासर गलत है, सरकार को तत्काल इन नोटिसों को वापस लेने के साथ ही भूमिहीनों को भूमि का पट्टा जारी करना चाहिए।जब तक सरकार उनकी दो सूत्रीय मांग पूरी नही करती आंदोलन जारी रहेगा।इस मौके पर किसन सभा के जिलाध्यक्ष बिशन लाल, अधिवक्ता भूपाल सिंह रावत,सीपीएम के जिला सचिव मदन मिश्रा, पिंडर सचिव ललित मिश्रा, रमेश राम, गोविंद सोनी,प्रेम राम, पूर्व तहसीलदार जयवीर राम बधाणी,रूपा देवी, दीपा देवी , साबुली देवी , बादर सिंह ,चन्द्र सिंह , मदन राम , सुरेंद्र राम , भरत कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर आंदोलन को धार देने के लिए एक संयोजक मंडल का गठन कर उस में प्रत्येक गांव से दो-दो ग्रामीणों को रखने का निर्णय लिया गया।

Share This News