berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सीमांत लीग: बेरीनाग में छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, उमेश और चंद्र प्रकाश रहे अव्वल। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बेरीनाग में ‘द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सीमांत लीग 2026-27’ की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धर्म खर्किकोटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के महत्व की जानकारी देते हुए नवाचार के लिए प्रेरित किया।

​   कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक विज्ञान समन्वयक जगजीवन प्रसाद ने इस लीग के उद्देश्यों एवं भविष्य में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व ब्लॉक समन्वयक प्रदीप जोशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन ब्लॉक सह-समन्वयक सुंदर सिंह महरा ने किया।

​दो चरणों में हुई प्रतियोगिता:

प्रतियोगिता को जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) में विभाजित किया गया था। पहले चरण में लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दोनों चरणों के संयुक्त अंकों के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किए गए।

​सीनियर वर्ग:

  • ​प्रथम स्थान: उमेश कुमार (रा०इ०का० राईआगर)
  • ​द्वितीय स्थान: प्रियांशु जोशी (हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी)
  • ​तृतीय स्थान: कनिष्का नेवलिया (रा०इ०का० चौड़मन्या)

​जूनियर वर्ग:

  • ​प्रथम स्थान: चंद्र प्रकाश जोशी (रा०उ०मा०वि० खोलागाँव)
  • ​द्वितीय स्थान: अंश धानिक (साधना इंटर कॉलेज खितोली)
  • ​तृतीय स्थान: अनुष्का (अ०उ०रा०इ०का० जाबुवागाड़)

​मध्यंतर में सभी प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को जलपान कराया गया तथा उत्साहवर्धन के लिए पेन वितरित किए गए। दोनों वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र आगामी जनपदीय प्रतियोगिता में बेरीनाग विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

Share This News