प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल ग्वाड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन…

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।

गणाई गंगोली।जूनियर हाईस्कूल ग्वाड़ी तथा प्राथमिक बिद्यालय ग्वाड़ी में बिद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया.श्री रवीद्र सिंह पथनी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये.. बैठक में बिद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चर्चा की गयी..साथ ही विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर संतोष ब्यक्त किया गया… विद्यालय भवन की दयनीय स्थिति पर चिंता ब्यक्त की गयी… कई बार बिभाग को फोटोग्राफ व प्रस्ताव भेजने की बाद भी भवन का बृहद मरम्मत अथवा पुनरनिर्माण हेतु कोई कार्यवाही न होने पर बिभाग के प्रति रोष ब्यक्त किया गया… इस अवसर पर बिद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीश कोठारी, रवीद्र मेहता,सहायक अध्यापक नारायण दत्त अंडोला, नीता बनकोटी, हेमन्त पथनी तथा अभिभावक रवीद्र पथनी,निशा देवी पुष्पा देवी ललिता देवी नरेन्द्र सिंह पार्वती देवी रेनू सीमा सहित दर्जनों लोग उपस्थिति थे…

Share This News