FEATUREDGeneralLatestNewsSportsuttarakhandउधमसिंह नगर

रुद्रपुर सिडकुल में इनकम टैक्स की छापेमारी, टैक्स चोरी की सूचना के बाद बिभाग की बड़ी कारवाही।

एनएचएल नेटवर्क।

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। दिल्ली और देहरादून से आई संयुक्त टीम ने ये कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक सिडकुल स्थित पायलट इंडस्ट्रीज में इनकम टैक्स की टीम अचानक छापेमारी करने पहुंची, जिससे कम्पनी में हड़कंप मच गया । बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की बड़ी चोरी की शिकायत मिलने के लेकर यह छापेमारी की गयी है, एसपी क्राइम चंद्रशेखर का कहना है की इनकम टैक्स टीम द्वारा छापेमारी की सूचना दी गयी थी, स्थानीय पुलिस की टीम उपल्ब्ध करा दी गई है। इसके अलावा पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है।छापेमारी के दौरान कम्पनी के सभी कर्मचारियों व स्टाफ को बाहर निकाल दिया गया।

Share This News