FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे का पौड़ी स्थानांतरण हो जाने पर कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई

पिथौरागढ़ जनपद के जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे का इसी पद पर जनपद पौड़ी स्थानांतरण हो जाने पर,बुधवार को जिला कार्यालय एवं विकास भवन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
जिला कार्यालय सभागार में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रवीन सिंह डीनिया के तथा विकास भवन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्यासागर कापड़ी के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित विभिन्न अधिकारियों/वक्ताओं द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी के विगत 2 वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व में जनपद में किए गए विभिन्न प्रशासनिक व विकास कार्यों के बारे में प्रकाश डालते हुए उनके सफल नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वह भविष्य में भी उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिले के विकास में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।अधिकारियों ने कहा कि जो भी विकास कार्य उनके दिशा निर्देश पर वर्तमान में संचालित किए जा रहे हैं, उन सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करते हुए प्रदेश में जनपद को अग्रिम स्थान पर ले जाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जिले में अपने कार्यकाल के अनुभव सभी के साथ सांझा किए।
उन्होंने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ में सभी के सहयोग से अनेक विकास कार्यों को सम्पन्न कराया। जिले में कार्य करते समय उन्हें अनेक अनुभव भी प्राप्त हुए। जिले में विकास कार्यों के साथ ही,निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के अतिरिक्त विभिन्न आपदाओं की घटनाओं में भी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कराए गए।उन्होंने कहा कि
निर्वाचन में सभी की जिम्मेदारी शत प्रतिशत होती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के बिना कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न नहीं कराया जा सकता है,उनका सबसे अधिक योगदान रहता है किसी भी प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों को सम्पन्न कराने में।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी से अधिक कार्य अधीनस्थ कर्मचारी करते हैं।
निवर्तमान जिलाधिकारी ने आपदा के दौरान किए गए कार्यों व अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि सभी के द्वारा इसमें एक टीम भावना से कार्य किया गया।उन्होंने सभी अधिकारियों व कार्मिकों से कहा कि कार्यालय के कार्यों में अधिक ध्यान देने की अधिक आवश्यकता है। सरकारी सेवा में यह ध्यान देना चाहिए कि कम से कम गलतियों हों। यह प्रयास होना चाहिए कि गलतियों दोहराई नहीं जानी चाहिए। विभागीय कार्यों में शत प्रतिशत सही तरीके से करना चाहिए,जिसके लिए जानकारी होनी चाहिए।
अधिकारी को समय -समय पर विभागीय कार्यों का अनुश्रवण भी अवश्य करना चाहिए।अधीनस्थों द्वारा किस प्रकार से कार्य किए जा रहे हैं सरकारी अभिलेख किस प्रकार से रखे जा रहे हैं,इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ अधिकारियों को भी समय समय पर विभागीय कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जिले में बीस सूत्रीय कार्य, बैंकिंग क्षेत्र, सड़कों के निर्माण के क्षेत्र में जनपद में अनेक कार्य सम्पन्न हुए।जिले में विकास के क्षेत्र में एक सही दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिससे दूरगामी परिणाम प्राप्त होंगे।विशेष रूप से कृषि ओद्यानिकी विकास, उद्योगों की स्थापना के अतिरिक्त स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। अन्त में उन्होंने सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए उन्हें व्यक्तिगत जीवन में भी आगे बढ़ने की कांमना की।साथ उन्होंने सभी से
स्वस्थ जीवन हेतु कोविड का टीका लगाने की भी अपील की।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार,अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल, मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज शुक्ला,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,के एन गोस्वामी समेत विभिन्न अधिकारियों द्वारा भी संबोधित कर निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यकाल के दौरान उनके मार्गदर्शन में जिले में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए,उनके उज्ज्वल भविष्य की कांमना करते हुए नई तैनाती स्थल की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News