FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppउत्तराखंडपिथौरागढ

खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट एक हफ्ते से बंद पड़ा कार्य आज से शुरु।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।

गणाई गंगोली के सिरसोली गांव के कुछ लोगों द्वारा सड़क जाम कर कार्य रोक दिया गया था आज उपजिलाधिकारी ने सिरसोली गांव के लोगों और खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों की एक बैठक तहसील गणाई गंगोली में कराई दोनों की आपस में सहमति बनाते हुए कार्य सुचारु कराया सिरसोली गांव के कुछ लोग परियोजना का विरोध कर रहे हैं कुछ लोग परियोजना के पक्ष में हैं
उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों की बात सुनकर गांव वासियों को कार्य में बाधा न डालने को कहा प्रोजेक्ट मेनेजर अशोक सिंह ने कहा गांव वासियों को प्रोजेक्ट से कोई नुकसान नहीं हो रहा है गांव के अधिकांस लोग प्रोजेक्ट के समर्थन में हैं गांव के कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के चक्कर में लोगों को गुमराह करके विरोध करा रहे हैं प्रोजेक्ट मेनेजर ने सभी गांव वासियों को भरोसा दिलाया है प्रोजेक्ट बनने में किसी का कोई भी नुकसान नही होगा बैठक में उपजिलाधिकारीअनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार,कानूनगो रमेश गिरी गोश्वामी , मदन मोहन जोशी, बिरेंद्र डसीला,प्रोजेक्ट मेनेजर अशोक सिंह, ग्राम प्रधान कबीता देवी, पूर्व प्रधान दीपक कुमार और समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे प्रधान प्रतिनिधि हेमंत कुमार ने बताया गांव वासियों द्वारा कार्य में कोई व्यवधान नहीं किया जाएगा अगली बैठक गांव में ही एक सामूहिक बैठक की जायेगी जिसमे उपजिलाधिकारी अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Share This News