FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्यहरिद्वार

कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए हो सकती है कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्य

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

देहरादून- कोविड-19 के मामले बढ़ते देख अब कुंभ में भी सरकार श्रद्धालुओं के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर रही है फिलहाल इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बयान दिया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार अब जो भी हरिद्वार स्नान के लिए आएगा वह 72 घंटे पहले की कोविड-19 रिपोर्ट लेकर आएगा।गौरतलब है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बनने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले यह आदेश दिए थे कि कुंभ में कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट की कोई जरूरत नहीं है लेकिन आज हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है जिसमें हरिद्वार में होने वाले कुंभ में केंद्र सरकार ने भी चिंता जाहिर की है लिहाजा इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है जिसके जल्द आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Share This News