FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

नशे में वाहन चलाने वालों पर थल पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार।

एनएचएल नेटवर्क📡

थल। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ थल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने तथा होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब बेचने एवं परोसने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 जुलाई को शाम को थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में थल कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए ईश्वर सिंह निवासी दुरलेख, रमेश चंद्र जोशी निवासी भुकुंडा और संजय सिंह निवासी अलगड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज कर दिए।

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक लेखक, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार तथा कांस्टेबल चालक जगदीश मारकूना शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Share This News