FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

नहर टूटने से थल बेरीनाग सडक में मलबा गिरने से मार्ग हुआ बंद, सवा छः घंटे के बाद खुली सड़क ।

एनएचएल नेटवर्क के लिए अर्जुन रावत की रिपोर्ट। 

थल । थल से 2 किमी दूर चौनीपातल के पास बरार विद्युत परियोजना की नहर टूट गईं और नहर के पानी के वेग से दो फल्यांट के पेड़ जमींदोज होने सड़क पर सड़क में काफ़ी मात्रा में मलबा और नहर के पानी गिरने से मुख्य राज मार्ग प्रातः 11 बजे बंद हो गया।

सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग लग गई छः चार घंटे बीत जाने के बाद दोनों छोर के यात्रियों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा.हल्द्वानी,बेड़ीनाग पांखू से थल की ओर आने वाले सैकड़ों यात्री छः घंटे से सड़क खुलने का इंतजार करते रहे.जाम से वाहनों की दो किमी लम्बी कतार लग गई.लोनिवि बेरीनाग द्वारा मौके पर जेसीबी मशीन भेजी गई लेकिन कार्य करते समय नेट बोल्ट टूटने से सड़क खोलने में व्यवधान आ गया. कुछ देर बाद मरम्मत के बाद मशीन ने काम करना शुरू किया है.इस सड़क के बंद होने से थल पांखू थल बागेश्वर,थल हल्द्वानी सड़क भी बंद हो गई.सवा छः घंटे के इंतजार के बाद सवा पांच बजे सड़क खुली.थल की ओर से दूसरी जेसीबी भी मौके पर पहुंची हैं.दिल्ली जाने वाली और धारचूला को जाने वाली रोडवेज और मिर्थी को जाने वाली केमू की बस भी सड़क बंद में फंसी रही।

Share This News