FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर मे के कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया। 

एनएचएल नेटवर्क📡 

मुनस्यारी । राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सरमोली, मुनस्यारी
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का आयोजन NSS नोडल अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर निधि मारौठिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री डी. के. शुक्ला एवं डॉ. पुष्पा कलाकोटी भी उपस्थित रहे।
इस दिवस का कार्यक्रम महिला सुरक्षा एवं उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता को समर्पित रहा। दिवस की शुरुआत प्रातः 6 बजे योग सत्र से हुई, जिसे योग अध्यापक श्री हिमचंद्र द्विवेदी द्वारा स्व. डॉ. आर. एस. टोलिया के नाम से संचालित योग कार्यक्रम के अंतर्गत कराया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दिवस का मुख्य आकर्षण महिला सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें स्वयंसेवकों ने महिलाओं के प्रति होने वाले भेदभाव एवं उत्पीड़न के मुद्दों को प्रस्तुत किया।
शेष सत्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक अभियोजन अधिकारी  रितेश मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता रघुनाथ सिंह चौहान जी तथा एडवोकेट  राजेंद्र सिंह जंग पांगी द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेवक प्रिया द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन नेहा गोस्वामी द्वारा किया गया। इस प्रकार द्वितीय दिवस का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Share This News