उडियारी में प्रस्तावित शराब की भट्टी को हटाये जाने को लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, खजान चन्द्र गुड्डू ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग के उडयारी में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार खजान चन्द्र गुड्डू ने क्षेत्र में पहुंचकर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। तथा क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की भट्टी को लेकर स्थानीय जनता में फैले आक्रोश के बारे मे जानकारी ली। जनभावनाओं को देखते हुये जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की, जिस पर उन्होंने अवगत कराया कि मामले को शासन को भेज दिया गया है।उन्होंने कहा मैंने इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता इस प्रस्ताव के खिलाफ है और इसे निरस्त किया जाना चाहिए। जनता की आवाज को प्राथमिकता देते हुए शराब की भट्टी के प्रस्ताव को निरस्त करने की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है।
यह संघर्ष उडयारी की जागरूक जनता की एकजुटता का प्रतीक है। और कहा जनहित के हर मुद्दे पर मैं हमेशा जनता के साथ खड़ा रहूंगा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।

