गंगोलीहाट में 28 अक्तूबर से महाकाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट में 28 अक्तूबर से महाकाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । गंगोलीहाट विधानसभा में दशकों पूर्व गंगावली महोत्सव की पहली बार शुरुवात हुई थी जिसका श्रेय तत्कालीन उपजिलाधिकारी श्रीश कुमार को जाता है लेकिन कुछ वर्ष बाद गंगावली महोत्सव किन्ही कारणों से बंद हो गया था । लेकिन वर्षो बाद इस वर्ष महाकाली महोत्सव समिति रावलगांव महाकाली महोत्सव का आगाज कर रही है वही मशकबीन कंपनी महोत्सव की संयोजक है । श्री महाकाली इंटर कालेज का खेल मैदान आयोजन के लिए सज चुका है और झूले भी लग चुके हैं । तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार की सायं साढ़े सात बजे मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जय श्री पाठक के द्वारा किया जायेगा । प्रथम दिवस स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्टार नाइट में खुशी जोशी दिगारी व मनोज सामंत अपनी प्रस्तुति देंगे ।

