berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

उडियारी की मनीषा ने उत्तीर्ण की नेट जेआरएफ परीक्षा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग । बेरीनाग के उडियारी ग्राम निवासी मनीषा महरा ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में ‘योगा’ विषय के साथ लगातार तीसरी बार सफलता प्राप्त की। मनीषा ने 99.90 प्रसैन्टाईल के साथ अखिल भारतीय स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की। ग्राम उडियारी निवासी मनीषा बाल्यावस्था से ही मेधावी रही। उन्होंने हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा रा०इ०का० काण्डे-किरौली से सम्मान सहित उत्तीर्ण करने के उपरान्त अल्मोड़ा कैम्पस से स्नातक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से परास्नातक की डिग्री प्राप्त की! वर्तमान में मनीषा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों तथा गुरुजनों को दिया। मनीषा के पति अखिलेश रावत भारतीय सेना में सेवारत तथा पिताजी नारायण सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। माताजी विमला महरा सफल ग्रहणी तथा भाई सूरज भी बतौर नौसेना अधिकारी, भारतीय नौसेना में अपनी सेवाऐं दे रहे हैं। मनीषा की सफलता पर विधायक फकीर राम टम्टा, हिमालया इंटर कालेज चौकोडी की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट, सीएच कार्की, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त प्रदीप महरा, खण्ड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, राजकीय शिक्षक संघ बेरीनाग के ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन मेहता, मंत्री शौर्यवर्धन महरा,संरक्षक भूपेन्द्र भण्डारी, दिनेश महरा, मोहित महरा सहित आदि ने बधाई दी है।

Share This News