FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

थाना दिवस में कानून व्यवस्था को लेकर हुई बैठक।

थाना दिवस में कानून व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

एएनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की। 

थल पिथौरागढ़। थाना दिवस पर आज थल थाने के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव के ग्राम प्रहरियों,जन प्रतिनिधियों, टैक्सी यूनियन और थल के व्यापारियों की क्षेत्र की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की गई.बैठक में अवैध शराब,खनन,ट्रैफिक नियम और शांति व्यवस्था के मुद्दे छाये रहे. लोगों ने खोला गांव में खुलेआम अवैध शराब विक्री ,रामगंगा नदी से अवैध तरीके से रेत खनन,
क्षेत्र की शांति व्यवस्था के मामले को थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे के सामने रखा.बैठक में उठे सभी मामले को अमल में लाने की बात थानाध्यक्ष पांडे ने कही. बैठक में थल क़स्बा के प्रधान नवीन चंद्र पाठक, सत्यालगांव के प्रधान सुनील सत्याल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बबलू सामंत,सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र पाठक, मनोहर सिंह सत्याल,पूर्व ऊर्जा सलाहकार दयाकृष्ण भट्ट,भाजपा नेता मनोहर सत्याल,निर्मल भैसोड़ा,राजेंद्र प्रसाद चंडिका घाट के ग्राम प्रहरी माधव सिंह ज्याला,खानपर के प्रहरी हरीश प्रसाद, बटुला के प्रहरी पूरन सिंह,तड़ीगांव के प्रहरी भुवन चंद्र भट्ट,लेपाड़ती गांव के प्रहरी भीम राम सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This News