berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

युवक मंगल दल के सदस्यों ने उडियारी क्षेत्र के जंगलों में बुझाई आग।

एनएचएल नेटवर्क📡

‎बेरीनाग ।जंगलों में लग रही आग बुझने का नाम नहीं ले रही है सोमवार सुबह उडियारी बैंड थल मार्ग में आग लगने से धू धूकर जंगल जलने लगे। जंगलों में आग धधकता देख युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा के नेतृत्व में युवक आग बुझाने के लिए पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। युवक मंगल दल के सदस्यों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। युवक मंगल दल के सदस्यों जंगलों को आग लगाने वाले लोगों पकडने जाने पर जुर्माना देने की बात कही। आग बुझाने के दौरान युवक मंगल दल अध्यक्ष उडियारी योगेश महरा,सचिन महरा,दीपक महरा कमल सिंह, नीरज, रमेश, संजय, मनीष सहित आदि मौजूद रहे। वहीं वन विभाग के द्वारा बाचूर, देवीनगर, चौडमन्या, हजेती बरसायत क्षेत्र लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया लगातार वन विभाग के जंगलों की आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है ग्रामीण से आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की है।

‎आग बुझाने वाले युवाओं को विभाग नही देता प्रोत्साहन  । 

‎बेरीनाग। जंगलों में लग रही आग को बुझाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में युवक और ग्रामीण आगे आ रहे हैं युवक मंगल दल अध्यक्ष उडियारी योगेश महरा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से गांव के जंगलों में लगी आग को बुझाने का काम किया है और वर्तमान में भी कर रहे हैं लेकिन सरकार और वन विभाग के द्वारा कोई प्रोत्साहन युवाओं को नहीं दिया गया है। यदि वन विभाग युवाओं को प्रोत्साहित करता तो और क्षेत्र के युवा भी आग बुझाने को आगे आते।

Share This News