berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

स्वच्छता का बोर्ड, नीचे कूड़े का अंबार बेरीनाग में सफाई व्यवस्था फेल। 

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग नगर पालिका परिषद बेरीनाग के भट्टीगांव वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था कागजों तक सीमित नजर आ रही है। भट्टीगांव कन्नैगैर नौले के पास लगाया गया स्वच्छता बोर्ड जहां लोगों से सफाई बनाए रखने की अपील करता है, वहीं ठीक उसके पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि पूर्व वन सरपंच कैलाश चन्याल ने बताया कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका के डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करने वाले कर्मचारी ही यहां कचरा डाल रहे हैं।

इस लापरवाही का सीधा असर नौले के पीने वाला पानी पर पड़ रहा है, जो इलाके के लोगों के लिए पीने का मुख्य स्रोत है। दूषित पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। कैलाश चन्याल ने कहा कई बार नगर पालिका को शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

“भट्टीगाव के पास से कूडा नही उठने की जानकारी मिली है, जल्दी यहाँ से कूडा हटाया जायेगा”

       मिनाक्षी बरदोल अधिशासी अधिकारी ऩगरपालिका बेरीनाग

अ

Share This News