गंगोलीहाट में ₹161.37 लाख की लागत से बनने वाली 3 किमी नई सड़क का हुआ शिलान्यास, विधायक फकीर राम टम्टा ने किया शुभारंभ।

गंगोलीहाट संवाददाता।
गंगोलीहाट। विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के तहत सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में, राज्य योजना के अंतर्गत दशाईथल–खिरमाण्डे मोटर मार्ग से हिटारी कमद तक 3 किलोमीटर सड़क के नवनिर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने विधिवत शुभारंभ किया। इस सड़क का निर्माण कुल ₹161.37 लाख की लागत से किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। यह 3 किमी लंबा मोटर मार्ग क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाएगा, साथ ही ग्रामीण विकास, आर्थिक गतिविधियों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगा। सड़क बनने से स्थानीय ग्रामीणों को वर्षों से हो रही आवाजाही की दिक्कतों से निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री रमेश बोरा, मंडल महामंत्री राकेश पाठक, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य ममता चन्याल, ग्राम प्रधान गौरव कुमार, सुरेश पंत, केशर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजेश चौबे, दयाल कुमार और बलवंत मेहरा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

