बेरीनाग राजकीय इंटर कालेज प्रेमनगर के साइंस लैब,कंप्यूटर कक्ष व आर्ट कक्ष का विधायक फकीर राम टम्टा ने रिबन काट कर उद्घाटन किया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय इंटर कालेज प्रेमनगर मे साइंस लैब,कंप्यूटर कक्ष व आर्ट कक्ष का विधायक फकीर राम टम्टा ने रिबन काट कर उद्घाटन किया। समारोह मैं मुख्य अतिथि के रूप मैं विधायक फकीर राम टम्टा विशिष्ट अतिथि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी प्रदेश मंत्री दिनेश आर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम मैं विद्यालय से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं पर प्रधानाचार्य द्वारा चर्चा की गई । विधायक ने आस्वाशन दिया कि विद्यालय की समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में दिनेश आर्य ने सरकार के नकल विरोधी कानून पर विस्तृत जानकारी दी गयी ।
इस मौके पर प्रधानाचार्य हिमांशु भैंसोडा , त्रिलोक कार्की , चंदर राम , गोपाल राम , चामू सिंह कार्की ,बलवन्त सिंह , देवराज रौतेला, मनोज कार्की , रोशन कुमार , चंचल रावत,फकीर सिंह व छात्र-छात्राएं एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन मोहन चंद पाठक ने किया

