berinagEntertainmentFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडराज्य

बेरीनाग हिंदी फिल्म सोरू की सूटिंग शुरू, विधायक ने किया शुभारम्भ।

बेरीनाग हिंदी फिल्म सोरू की सूटिंग शुरू, विधायक ने किया शुभारम्भ।

एनएचएल नेटवर्क टीम।

बेरीनाग। नंदी फिल्म के बैनर तले निर्देशक दीपक गुप्ता की हिंदी फिल्म सोरू की सूटिंग का सुभारंभ विधायक फकीर राम टम्टा बाबा त्रिभुवन गिरी महाराज, वंशी बाबा प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह धानिक एवम सिनेमेटोग्राफर मनमोहन चौधरी के द्वारा किया गया । विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा नंदी फिल्म का प्रयास सार्थक है , तथा उत्तराखंड की कला संस्कृति को बड़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास किए जाने की। जरूरत है उन्होंने समस्त टीम को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी । फिल्म का कथानक उत्तराखंड का ग्रामीण परिवेश है । जिसमे आज धारीचौरा गांव में दीवान सिंह कठायत के घर में फिल्मांकन किया गया । फिल्म के क्रियेटिव हैड जितेंद्र सिंह नरोका है एवम DOP अविनाश सिंह है फिल्म के मुख्य कलाकारों में नकुल दवे एवम ऐशमिन जानू , जूली नाग, शर्मिला डे , कमलेश चंदानी, सुशील शर्मा, तथा स्थानीय कलाकारों में नरेश बिष्ट , अंकित,भावना सिंह भंडारी , सपना , अजय आगरी , मोहित , विनोद कुमार , राखी , विक्रांत, ,प्रीति, कोमल , हिमांशु आगरी, कैलाश चन्याल आदि प्रमुख रूप से है । फिल्म की सूटिंग आस_पास के क्षेत्र में की जायेगी ।

Share This News