मनरेगा श्रमिकों ने भुगतान की उठाई मांग।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़। मनरेगा योजना में पंजीकृत कुशल श्रमिकों का भुगतान लंबे समय से लटका हुआ है। इससे श्रमिकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह, श्याम सिंह आदि ने आज इस मामले को जिला विकास अधिकारी के सामने रखा और श्रमिकों को शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की।

