FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों को देगा जीविका के अवसर।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

पिथौरागढ़। समाज कल्याण विभाग जिले के दिव्यांगों को जीविका बढ़ाने के अवसर देगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड से मार्जिन मनी, ऋण योजना, सावधि ऋण योजना, दुकान निर्माण योजना, का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हो गया है। इच्छुक दिव्यांग निगम एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए 40% दिव्यंगता का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। आयु 18 से 50 वर्ष और वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 1.60 लाख तथा शहरी क्षेत्र में दो लाख रखी गई है।

Share This News