FEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

मुन्सयारी. मल्ला घोरपट्टा में 35 , तल्ला घोरपट्टा में 10 स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी

मुन्सयारी. मल्ला घोरपट्टा में 35 , तल्ला घोरपट्टा में 10 स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क :-

मुनस्यारी, हिमनगरी के नाम से विख्यात मुनस्यारी क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत रात को सौर ऊर्जा के स्ट्रीट लाइट से जगमगायेंगे। भारत सरकार की विशेष स्कीम के तहत् इन गांवो का चयन हुआ है। तीन गांवो में पहले चरण में 58 लाइट लगायी जानी है।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी ने लिखित में उक्त योजना के तहत् सौर ऊर्जा के स्ट्रीट लाइट लगाने की जानकारी दी है।
मर्तोलिया ने बताया कि मल्ला घोरपट्टा में 35 , तल्ला घोरपट्टा में 10 स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत दराती के चरखम तोक में 10 तथा मिनालगांव में तीन लाइट लगायी जायेगी।
मर्तोलिया ने बताया कि मुनस्यारी पर्यटक स्थल है, यहां के 25 गांवो में स्ट्रीट लाइट लगाये जाने की आवश्यक्ता है। इसके लिए वे जिलाधिकारी को अलग से पत्र लिख कर भेज रहे है।
मर्तोलिया ने बताया कि दुधिया रोशनी में तीन गांव अलग से दिखेंगे। रात में यह रुप पर्यटको को लुभायेगा। रात में घुमने का शौक रखने वाले पर्यटको को भी रोशनी में घुमना आसान होगा।
जिपं सदस्य मर्तोलिया ने बताया कि भारत सरकार की विशेष योजना के तहत् यह स्ट्रीट लाइट सीमांत को मिला है। जिला योजना तथा जिला पंचायत से भी गांवो में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है।
मर्तोलिया ने बताया कि वे इस संदर्भ में शीघ्र जिलाधिकारी से मिलेंगे।

Share This News