Current AffairsFEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढराज्य

रोचक विषय है गणित

रोचक विषय है गणित 

 


प्रेम प्रकाश उपाध्याय : नैचुरल”
(लेखक गणितीय विज्ञान के शोधों, अन्वेषणों व इसके प्रसार से जुड़े है, देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित वर्तमान मे उत्तराखंड सरकार के माध्यमिक स्कूल में कार्यरत है)

 पिथौरागढ  – गणित हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में है.इसकी उपयोगिता ने सिद्ध किया है गणित हमारे लिए जरूरी क्यू है. हमारी दैनिक क्रियाओ,लेन- देन,माप – तौल और गणनाए गणित पर ही आधारित रहती है.सुबह जागने से लेकर रात के सोने तक गणित का उपयोग हमारी आवश्यकताओ को पूरी करता रहता है.
इन्ही सब कारणों से गणित को विज्ञान की जननी कहा जाता है. विज्ञान के किसी भी सिद्धान्त,धारणा, अवधारणा कल्पना, परिकल्पना, संकल्पना,,कोरोलरी( स्वाभाविक परिणाम ), प्रमेय, उपसिद्धांत, कोंजीचर( अनुमान) ,इन्फेरेनसेस, प्रतिपादन, निगमन एवं व्युपत्ति इत्यादि को प्रयोग से तभी सही व सत्य ठहराया जाता है जब गणितीय रूप से हम इसे सिद्ध कर लेते है गणित ही या गणित से हम वैज्ञानिक प्रमाण प्राप्त करते है।
गणित ही अंतिम सत्य की मुहर लगाता है। ताज़ातरीन उदाहरण नॉवेल कोरोना वाइरस -19 की दवा जो टीके के रूप में हम सबके सामने आने वाली है। इससे पहले की हम कोरोना के टीके को विकसित कर ले , गणितीय रूप से इस विषाणु के जीवन चक्र, जैविक , अजैविक क्रियाए का एक निर्धारित प्रक्रम, म्यूटेसन, जिनैटिक कोडिंग, एनकोडिंग एवं विविध पर गणितीय मॉडल, प्रारूप नहीं बना लेते एक कदम भी प्रामाणिकता के साथ आगे नहीं बड़ सकते है। आज हम कोरोना का टीका बनाने में इसीलिए सफल हुए की हमने इसका गणितीय प्रतिरूप तय कर लिया है।
गणित के वैज्ञानिक अप्रोच तक पहुचने के लिए गणित की शिक्षा व गणित शिक्षण को समझना होगा . हमे प्री प्राइमरी, प्राइमरी, स्कूल, कॉलेज, विश्वविध्यालयों, तकनीकी संस्थाओ, प्रोधोयगिकी प्रतिस्थानों में गणित के मूलभूत तथ्यों, धारणाओ, सिद्धांतों, कारणो, कथनो, तर्को, मौलिक रचानाओ को व्यावहारिकता तक ले आना होगा . गणित को सीखने, सिखाने की प्रक्रिया में बच्चों के अनुभवो,सवालो और जवाबो को जगह देनी पड़ेगी. जिससे बच्चे स्वयं सक्रिय रहकर स्वतंत्र चिंतन व तार्किकता का अवसर पा सके.
समय – समय पर गठित विभिन्न आयोगो, गोस्ठियों, सेमीनारों, पत्र – पत्रिकाओ, जरनलों, पेरियोडिकलल्स ने भी गणित शिक्षण को रुचिपुर्ण बनाने का प्रतिवेदन किया है. बच्चों को केवल अंको और गणितीय पहलुओ पर सीमित न रखते हुए उन्हे वस्तुए के अन्य पहुलाओ को जाचने और उन पर चर्चा करने दिया जाय। राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा 2005 हो या नई शिक्षा नीति 2020 सभी ने बच्चों को उनके परिवेश से जोड़ने की ही पैरवी की है. बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने के साथ पाठ्यक्रम के विकास के साथ ही बच्चों को केंद्र में रखने की जोरदार सिफारिश की है.
गणित शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए पाठ्यक्रम में निहित अवधारणों को क्रियाकलाप, खेल, कहानी,चर्चा ,पहेलियों, गीतो,मनोरंजन गतिविधियो के माध्यम से , यू ट्यूब,सोश्ल मीडिया के द्वारा , डिजिटल डिस्प्ले व प्लैटफ़ार्म, प्रॉजेक्टर आदि के माध्यम से क्रियाशील रहकर हम गणित शिक्षण का आनंद ले सकते है .अधिगम के साथ आकलन, मूल्याकन के तरीको को भी बदलना होगा .रटने की प्रणाली से निजात पाकर अभ्यास कर समझने , जानने, चिंतन करने व मौलिकता तक पहुचने वाली प्रणाली विकसित करनी होगी.
गणित विषय मूलतः अमूर्त अवधारणों, प्रक्रियाओ, कौशलों, क्षमताओ को वास्तविक जीवन से संबंध व उनके आस- पास के परिस्थितिया विकसित करने से लेकर है। इसकी प्रकृति काफी हद तक समझाने पर भी निर्भर करती है. उदाहरार्थ:-हम एक अंक चार(4) लिखते है।बच्चों से पूछते है कितना है. बच्चों का जवाब चार करके आता है. यथार्थ में यह एक ही संकेत , चिहन है. चार(4) नहीं. बल्कि इसमे इकाई चार बार शामिल है इसिलिए चार है. बच्चों को यह समझाने में अगर हम सफल होते है तभी बच्चे गणित में रुचि लेते और उनमे मौलिकता आती है. गणित हमारी तर्क शक्ति ,चिन्तन शक्ति और मस्तिष्क को अनुशासित करता है.रुचिकर गणित शिक्षण से हम बच्चों को समस्या सुलझाने,निर्णय लेने में,क्रमबद्धता, निष्पक्षता, वर्गीकरण व स्व –अनुशासन जैसे गुणो को विकसित करने में मदद कर सकते है। इससे शने- शने हमारे भीतर खोज करने की प्रवृत्ति घर करती जाती है। बच्चे स्वतंत्र चिन्तन एवं आलोचनात्मक विचारो की ओर अग्रसारित होते है. गणित के प्रति गलत धारणा को भी अब टूटना चाहिए। महाकाव्यों में लिखित ये सूत्र वाक्य “यथा शिखा मयुराणाम नागानाम मणयो यथा,तद वेदांगशास्त्ररनाम गणितम मुर्ध्र्नि वर्तते” अर्थात जैसे मोरों में शिखा और नागों में मणि का स्थान सबसे उपर है, वैसे ही सभी वेदांग और शास्त्रो में गणित का स्थान सबसे उपर है। गणित के बारे में ये सूक्ति बहुत कुछ कह जाती है। गणित को रुचिकर बनाकर ही हम गणित फोबिया को कम कर समाप्त कर सकते है. देश के मानव संसाधन के उन्नयन में गणित शिक्षण की महत्त्वपूर्ण भूमिका है.इससे राष्ट्र की प्रगति अवश्यसंभावी होगी

Share This News