अपनी मांगो को लेकर नीरज शाह ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। छात्र नेता नीरज शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को तहसील कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी थी जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तहसील परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा कर दी। नीरज शाह ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है तीन दिन के भीतर प्रशासन द्वारा मेरी मांग पूरी नहीं की गई तो 6 मार्च से तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। नीरज शाह ने ग्रामसभा बडे़त बाफिला व हड़ियात नाघर में हर घर जल मिशन के अन्तर्गत हुई धांधली के संबंध में जल निगम के संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग और बडे़त बाफिला मोटरमार्ग के निर्माण कार्य में लापरवाही के खिलाफ़ कार्यवाही करने और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में बन रहे कला संकाय भवन में हो रही लापरवाही पर डीएम के आदेश के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा जांच ना करने पर अधिकारियों व निर्माण कार्य में कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की और
बेरीनाग में बन रहे बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही पर अधिकारियों द्वारा जांच ना करने व कार्य की गुणवत्ता में कमी करने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही और थल पांखूं धरमघर मोटर मार्ग के किलोमीटर 24 से तोराथल मोटरमार्ग तक पुनः डामरीकरण के कार्य में हो रही लापरवाही के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने की मांग की है।

