महाविद्यालय मे जन्तु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “विश्व वन्यजीवन दिवस” का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर बी० एम० पाण्डे के मार्गदर्शन से जन्तु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “विश्व वन्यजीवन दिवस” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनाइटेड नेशन से पंजीकृत वैश्विक कार्यक्रम था। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभाग प्रभारी डॉ. अमन वर्मा ने विद्यार्थियों को जैव विविधता तथा वन्य जीव संरक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. विशाल कुमार तथा डॉ. कंचन भण्डारी ने इस दिवस के महत्व तथा वन्य जीवों व मानव जीवन के बीच के पारस्परिक संबंधों की जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.जे० एन० पन्त तथा वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.बीना लोहिया ने स्थानीय वन्य जीवों के संरक्षण के संबंध में व्याख्यान दिए।
विद्यार्थियों ने विभिन्न समूहों में महाविद्यालय के समीप वन में फील्ड विजिट कर कूड़ा सामग्री, प्लास्टिक, बोतल इत्यादि का निस्तारण कर वन्य जीवों के प्राकृतिक वास को स्वच्छ बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तद्पश्चात विद्यार्थियों ने विश्व वन्यजीवन दिवस पर आधारित पोस्टर प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुहानी बोरा, (B.Sc. VI sem), द्वितीय स्थान मुस्कान पाण्डे, (B.Sc. II sem) व तृतीय स्थान भूमिका नेवलिया, (M.Sc IV sem) ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ जे० एन० पन्त, डॉ महेश विश्वकर्मा तथा डॉ बालम सिंह बिष्ट रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

