राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया ।

एनएचएल नेटवर्क।
मुनस्यारी स्व० डॉ० आर०एस० टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सर्वप्रथम प्रातः 7:30 बजे से महाविद्यालय से थाना बैण्ड, शास्त्री चौक, बाजार होते हुए वापस महाविद्यालय तक प्रभात फेरी निकली गयी । तदुपरान्त महाविद्यालय परिसर में प्रभारी प्राचार्य श्री दुर्गेश कुमार शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

उसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी । सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी । इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

