हाट कला एवं सास्कृतिक मंच द्वारा ब्यालपाटा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में पहली स्टार नाइट में ओम सृष्टि सास्कृतिक मंच गंगोलीहाट मे अपनी प्रस्तुति दी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट हाट कला एवं सास्कृतिक मंच द्वारा ब्यालपाटा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में पहली स्टार नाइट में ओम सृष्टि सास्कृतिक मंच गंगोलीहाट, प्रसिद्ध गायक कल्याण बोरा ,दीनू टम्टा, जन्मांध सुंदर बाफिला, प्रेरणा जोशी, सुर कोकिला सीमा विश्वकर्मा आदि कलाकारों द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति दी गई ।डांस एकेडमी गांगोलीहट की टीम द्वारा टीम लीडर अमित बोरा के नेतृत्व में किए गए डांस को दर्शकों ने खूब सराहा अमित बोरा द्वारा स्थानीय विद्यालयों में भी डांस की ट्रेनिंग छात्र छात्रों को दी जाती है विगत रात्रि के कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू थे महोत्सव समिति द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भैट कर सम्मानित किया गया दोपहर 1:00 बजे से स्थानीय विद्यालयों एवं स्थानीय कलाकारों व महिला मंगल दोनों द्वारा अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।देर रात स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय ,मनोज आर्या व अन्य कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी हाट कला एवं सास्कृतिक मंच के अध्यक्ष बबलू पांडे ने सभी से महोत्सव को सफल बनाए जाने में सहयोग की अपील की है कल /आज / नगर में भब्य श्री कृष्ण झांकी निकाली जाएगी महोत्सव का संचालन पिथौरागढ़ से आए नारायण सिंह बिष्ट उर्फ नानू बिष्ट एवं त्रिभुवन विष्ट द्वारा किया जा रहा है।


