FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

आंबेडकर पुस्तकालय में करवाचौथ का पर्व पर  निर्धन, जरूरतमंदों को अध्ययन सामग्री वितरित की।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट  डा. भीमराव आंबेडकर फाउंडेशन द्वारा आंबेडकर पुस्तकालय में करवाचौथ का पर्व मनाया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष देवानंद आगरी का परिवार विगत कई वर्षों से करवाचौथ पर्व पर  निर्धन, जरूरतमंदों को अध्ययन सामग्री वितरित की जाती है। बुधवार को पर्व के मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष आगरी द्वारा आंबेडकर पुस्तकालय पहुंचकर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। जनपद के बेरीनाग, थल, डीडीहाट, झूलाघाट, मुनस्यारी, धारचूला, गणाई- गंगोली आदि सभी स्थानों पर करवाचौथ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Share This News