दो दिवसीय बौराणी कौतिक 26-27 नवंबर को होगा। इस संबंध में बौराणी के प्रसिद्ध श्री सैम देवता के प्रांगण में बैठक सम्पन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग | दो दिवसीय बौराणी कौतिक 26-27 नवंबर को होगा। इस संबंध में बौराणी के प्रसिद्ध श्री सैम देवता के प्रांगण में बैठक हुई। इसमें बौराणी मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव समिति, श्री सैम मन्दिर सेवा समिति, ग्राम पंचायत चाक, युवक मंगल दल चाक के सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान चाक मनोज आर्य ने की। बैठक तय किया गया कि मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य होने के कारण बौराणी मेले के दौरान मंदिर में पूजा पाठ, दर्शन आदि की अस्थाई व्यवस्था की जाएगी। साफ सफाई में सभी लोगों द्वारा सहयोग किया जाएगा। मन्दिर को भव्य बनाने पर विचार विमर्श किया गया। मेले के सफल आयोजन हेतु प्रबन्ध कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष दीवान सिंह बोरा, उपाध्यक्ष आन सिंह बोरा व अनिल कुमार उप प्रधान चाक, महिला उपाध्यक्ष ममता बोरा ग्राम प्रधान झलतोला, सचिव आकाश सिंह बोरा, उप सचिव कमल सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह बोरा, उप कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह बोरा, संयोजक गोकुल सिंह बोरा, व्यवस्थापक अमित सिंह बोरा, राजेश बोरा, संरक्षक मंडल के अध्यक्ष मनोज आर्या बनाये गये। इसके साथ ही आठ ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य चाक और सुकना संरक्षक मंडल के सदस्य होंगे। सांस्कृतिक संयोजक महेश राम होंगे। इस बार बौराणी मेला एवं लोक सांस्कृतिक महोत्सव का नाम परिवर्तित कर बौराणी कौतिक रखा गया है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजेन्द्र बोरा शिवजी के प्रस्ताव पर पहली बार बौराणी कौतिक का आयोजन दो दिवसीय करने का निर्णय लिया गया है। जो 26-27 नवंबर को होगा। बैठक का संचालन गोकुल सिंह बोरा ने किया।

