berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाशिवरात्रि के मौके पर पुंगेश्वर तपेश्वर कोटेश्वर भुवनेश्वर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़।

महाशिवरात्रि के मौके पर पुंगेश्वर तपेश्वर कोटेश्वर भुवनेश्वर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग ।महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रसिद्ध पुंगेश्वर महादेव और पाताल भुवनेश्वर, कोटेश्वर महादेव, तपेश्वर महादेव, बालेश्वर मंदिर में घंटों भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें में लगने के बाद पूजा-अर्चना की।

मंदिरों में भक्तों के द्वारा जलाभिषेक करने के शिव पूजन कार्यक्रम किया गया। क्षेत्र के सभी शिव मंदिर बम बम भोल शिव भोले से गुंजू उठे। पुंगेश्वर महादेव मंदिर और पाताल भुवनेश्वर और थल के बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर लगे मेले दूर दराज पहुंचे भक्तों ने मेले का लुप्त भी उठाया। मंदिर परिसर में कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। मंदिरों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम भी मौजूद रही।

Share This News