FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandथल

थल में राज्य स्थापना दिवस पर 10 राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, शॉल ओढ़ाकर जताया आभार।

थल संवाददाता। 

​थल (पिथौरागढ़): उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर थल तहसील परिसर में तहसील प्रशासन द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 10 राज्य आंदोलनकारियों को उनके अतुलनीय योगदान, त्याग और संघर्ष के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

​समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनके लंबे संघर्ष, त्याग और शहादत की बदौलत ही अलग उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हो सका। तहसील प्रशासन ने आंदोलनकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

​ये आंदोलनकारी हुए सम्मानित

समारोह में गोविंद लाल वर्मा, उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सलीम अहमद, बहादुर सिंह, हीरा राम, कुंदन नाथ, प्रेम राम और मनोज कुमार भैसोड़ा सहित अन्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक दीन दयाल वर्मा, योगिता चन्द, विपिन कापड़ी, दीपक पंचोली, भूपेंद्र पन्त, प्रमोद कार्की और भुवन चन्द्र पाठक समेत तहसील प्रशासन के कई कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share This News