FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय गणाई गंगोली में समाजशास्त्र विभाग एवं आई. क्यू. ए.सी के संयुक्त तत्वावधान में ‘उच्च शिक्षा एवं सामाजिक समावेशन’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया ।

एनएचएल नेटवर्क।

गणाई गंगोली। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में समाजशास्त्र विभाग एवं आई. क्यू. ए.सी के संयुक्त तत्वावधान में ‘उच्च शिक्षा एवं सामाजिक समावेशन’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने समस्त अतिथियों के स्वागत एवं अपने संबोधन व्याख्यान के साथ किया ।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा के संरक्षक, निदेशक एवं मुख्य अतिथि प्रो॰ चन्द्र दत्त सूँठा ने अपने उद्ग़ार वक्तव्य से विषय पर वृहद् रोशनी डाली । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में सामाजिक समावेशन हेतु समानता (इक्वलिटी )से आगे बढ़ कर समता(इक्विटी) की धारणा की ओर बढ़ना होगा । उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा को समावेशी बनाने की दिशा में गुणवत्ता परख कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है । जिनसे छात्रों में ना सिर्फ़ रोज़गारोनोमुखता में वृद्धि हो वल्कि उच्च शिक्षा से निकले ये छात्र उत्तराखण्ड में नवीन बदलाव के सामाजिक और आर्थिक अग्रदूत की भी भूमिका निभायें । उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा में सामाजिक समावेशन के लक्ष्य प्राप्ति हेतु नवीनतम तकनीकों , कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आवश्यक संरचनात्मक बदलाव को भी समायोजित किया गया है । जिससे अंतिम छात्र तक इसके लाभ से लाभांभित हो सकें ।


इसी कड़ी में आज के कार्यक्रम के मुख्य वक़्त प्रो० सुभाष चंद्र वर्मा ने कहा हमें उच्च शिक्षा में एक ऐसा सकारात्मक माहौल का सृजन करना होगा जिससे छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास हो सके और प्रतिभाओं के निखरने का सृजनात्मक माहौल तैयार हो सके । उन्होंने महत्वपूर्ण रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि हमे व्यवसायों के सम्बंध में अपने परंपरागत धरणाओ से मुक्त होकर श्रम की गरिमा को स्थापित करने की ज़रूरत है । कई बार व्यवसाय संबंधी पारंपरिक शब्दों के स्थान पर नवीन शब्दों का प्रयोग उसी पेशे को अधिक आकर्षक और गरिमामय स्वरूप प्रदान करता है । और इन समावेशी बदलावों का रास्ता निश्चित तौर पर उच्च शिक्षा की पगडंडियों से होकर गुजरता है ।

आज के कार्यक्रम के अतिथि वक्ता प्रो० आनंद प्रकाश सिंह ने उच्च शिक्षा को मानसिक और शारीरिक रूप से असक्षम छात्र छात्राओं हेतु और भी अधिक समावेशी एवं संवेदनशील बनाने पर जोड़ दिया । उन्होंने इस अवसर पर उत्तराखण्ड के विशेष भौगोलिक पृष्ठभूमि में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा की मुहिम से जोड़कर उनकी रोज़गार संभावना में ना सिर्फ़ वृद्धि की जा सकती है बल्कि उनकी समाजिक आर्थिक समझ के दायरे के भी विस्तार किया जा सकता है ।

दयालबाग़ शिक्षण संस्थान, आगरा से अतिथि वक्ता के तौर पर जुड़े डॉ॰ ईश्वर स्वरूप सहाय ने कहा कि समावेशन से पूर्व हमें वहिष्करण के कारणों को जानना और समझना होगा तभी हम उच्च शिक्षा को अधिक समावेशी बना पाने में सक्षम हो पायेंगे । मूल कारकों की पहचान हमे भटकाव से बचायेगा और उच्च शिक्षा में समावेशन के लक्ष्य प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा निकिता बोरा ने इस बात को महत्वपूर्ण रूप से गणाई गंगोली के विशेष संदर्भ में रेखांकित किया कि राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली का इस दूरस्थ क्षेत्र में खुलने से ना सिर्फ़ छात्राओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ी बल्कि इसने इस क्षेत्र से बालविवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त कर दिया । इस अवसर पर दयालबाग़ शिक्षण संस्थान , आगरा की शोध छात्रा आकांक्षा शर्मा ने आज के विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए उच्च शिक्षा एवं ग्रामीण समन्वय पर बल दिया ।

आज के वेबिनार में विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों से 100 से भी अधिक प्रतिभागियों एवं छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का संचालन आज के कार्यक्रम संयोजक डॉ० आशीष अंशु ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम का सार प्रस्तुतीकरण डॉ॰ मुनेश कुमार पाठक ने किया । इस अवसर पर नवीन चंद्र, डॉ० अंकिता टम्टा, प्रेमा पांडेय ,  जीवन सिंह बोरा एवं महाविद्यालय के अन्य सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ ।

Share This News