berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग मे समर्थ पोर्टल से प्रवेश हेतु कार्यशाला का आयोजन।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग मे समर्थ पोर्टल से प्रवेश हेतु कार्यशाला का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  मे  प्राचार्य डॉ पी सी मठपाल के निर्देशन मे समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में समर्थ पोर्टल के महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ बी एस बिष्ट द्वारा समर्थ पोर्टल का परिचय दिया गया तत्पश्चात कार्यशाला मे भौतिक विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गरिमा पुनेठा ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश हेतु पोर्टल डेमो प्रस्तुत किया। कार्यशाला में डॉ एम एस कुटियाल द्वारा प्रवेश के समय आवश्यक प्रमाण पत्रों तथा प्रवेश कार्यविधि की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य डॉ पी सी मठपाल द्वारा समर्थ पोर्टल के व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। उपरोक्त कार्यशाला मे महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News