FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

उत्तराखण्ड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी।

एनएचएल नेटवर्क📡

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव रहेगा हालांकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन इन सबके बीच पूरे राज्य मैं अधिकांश समय मानसून सक्रिय रहेगा जिससे राज्य में धान की फसल को लेकर किसानों के लिए रहता है लेकिन मंगलवार को भी राज्य के देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में आगामी 26 जुलाई तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने के आसार हैं। देहरादून में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे और बीच-बीच में रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर बाद अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई और पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । वही आईएमडी ने भी भूस्खलन को लेकर 6 जनपदों को अलर्ट किया है।

Share This News