महाविद्यालय में स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पोस्टर, स्लोगन एवं ऐपण प्रतियोगिताओं का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पांडे के दिशा-निर्देशन में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पोस्टर, स्लोगन एवं ऐपण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। स्लोगन प्रतियोगिता में ममता बिष्ट ने प्रथम दीपा मेहरा ने द्वितीय तथा बबीता जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में हिमांशी पाठक ने प्रथम काजल बाफिला ने द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में निकिता मेहरा ने प्रथम यामिनी ने द्वितीय तथा पूजा मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ.बालम सिंह बिष्ट, डॉ अमन वर्मा, डॉ दीपा पंत, डॉ बीना लोहिया, डॉ तनुजा टम्टा, डॉ रश्मि सेलवाल, डॉ गरिमा देव तथा डॉ संतोषी ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। प्रतियोगिता को संपादन करने में डॉ रेनू टम्टा एवं डॉ रश्मि पंत ने सराहनीय योगदान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों के बहुआयामी व्यक्तित्व का निर्माण होता है जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनीता टम्टा ने किया। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

