berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

संस्कृत विभाग के तत्वावधान में “श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के निर्देशन से संस्कृत विभाग के तत्वावधान में “श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि संस्कृत श्लोक के निरंतर उच्चारण करने से मन- मस्तिष्क में आध्यात्मिक ऊर्जा उत्पन्न होती है जिससे हमारे विचार परिष्कृत होते हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता को संस्कृत भाषा के संवर्द्धन हेतु अति प्रासंगिक बताया। प्रतियोगिता संस्कृत विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में दीक्षा पंत बी. ए. चतुर्थ सत्रार्ध प्रथम स्थान, लता आर्या बी. ए. छठां सत्रार्ध द्वितीय स्थान तथा करीना कोहली बी. ए. चतुर्थ सत्रार्ध, मीनाक्षी खाती बी. ए. छठां सत्रार्ध ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ.कवीन्द्र सिंह बोरा ने सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. सुनील पंत तथा डॉ. शिवानी कर्नाटक ने व्याख्यान प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. दीपा पंत, डॉ. दीप्ति मिश्रा समेत अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश ने किया।

Share This News