महाविद्यालय के रेड क्रॉस इकाई के स्वयंसेवियों ने स्वास्थ्य शिविर में दिया योगदान।
एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रेड क्रॉस इकाई के स्वयंसेवियों ने देवभूमि विचार मंच देहरादून के तत्वावधान में नागौर चौंमान्या में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग कर शिविर के संचालन में भरपूर सहयोग किया। रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बी. एस. बिष्ट के नेतृत्व में रेड क्रॉस इकाई के स्वयंसेवियों ने नागौर पहुँचकर मरीजों की शिविर तक पहुचाने में सहायता की तथा शिविर की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी सहयोग किया। रेड क्रॉस इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. लीलाधर मिश्र ने स्वयंसेवियों द्वारा किये गए इस पुनीत कार्य की सराहना की।


